समस्तीपुर, अगस्त 5 -- बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 'डॉग बाबू' का निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने के फर्जीवाड़े का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है। इस बीच मोनालिसा के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास प्रमाण पत्र बनाने का ऑनलाइन आवेदन आया है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर अंचल के लोक सेवा केंद्र में यूएस के प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के नाम से आवेदन मिला है। जिसमें निवास प्रमाण पत्र के लिए ग्राम हसनपुर, वार्ड 13, पोस्ट बाकरपुर, थाना मोहिउद्दीननगर का पता दिया गया है। आवेदन पत्र की जांच करने पर पता चला कि फोटो, आधार नंबर, बार कोड और पते में छेड़छाड़ की गई है। इस वजह से राजस्व अधिकारी मोहिउद्दीननगर ने 4 अगस्त 2025 को आवेदन को अस्वीकृत कर दिया। इस बावत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.