बैकुंठपुर, मार्च 18 -- गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना इलाके के एक गांव में बुजुर्ग महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना होली के दिन की बताई जा रही है। जब 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला घास काटने के लिए सरेह में गई थी। इस बीच उसके बाद दुराचार किया गया। दुराचारी ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। महिला के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए हैं। घटना के दौरान आंख के सामने भी प्रहार किया गया। खेत में बेहोश पड़ी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। घटना को लेकर बुजुर्ग महिला के पुत्र ने थाने में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- नहाते समय...