मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अरण्य विहार शेरपुर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के बाद बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक जनभागीदारी आधारित प्रक्रिया है, जिसमें सरकार के साथ-साथ राज्य के नागरिकों की भी समान भूमिका है। बिहार का वन क्षेत्र 15 से 17 फीसदी करने का लक्ष्य मंत्री ने बताया कि झारखंड के अलग होने के बाद बिहार का वन क्षेत्र बेहद सीमित रह गया था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 19 वर्षों में सरकार ने वन क्षेत्र को 15 से अधिक बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। अब सरकार का लक्ष्य है कि साल 2028 तक इसे 17 प्रतिशत तक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.