जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर।जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कहा कि इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की सरकार बनती है तो उसका प्रभाव झारखंड पर भी पड़ेगा और संगठन मजबूत होगा। सरयू राय ने यह भी कहा कि जहां बिहार में कानून व्यवस्था सही है, बिहार का विकास तेजी से हो रहा है। झारखंड में सुशासन का अभाव है। यहां की जमीनी हकीकत को समझें तो भाजपा-जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन सरकार में आ सकती है। बिहार की तर्ज पर झारखंड को बदलना है। झारखंड के अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए मजबूत स्थिति में होगा। भाजपा और जदयू की ताकत को सही तरीके से सहेजा गया तो यहां भी सुशासन व्यवस्था कायम हो सकती है। बारीडीह में नीतीश कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन विमर्श में सरयू राय ने कहा कि अब बिहार 2005 वाला नहीं रहा। इन 20 व...