निज संवाददाता, अक्टूबर 15 -- बिहार के मधुबनी में एक महिला की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यहां मधेपुर प्रखंड के भेजा थाने के डारह पंचायत के नवटोलिया वार्ड 11 में भूमि संबंधी पुरानी विवाद को लेकर हुई झड़प में एक महिला पर लाठी-डंडे से की गई हमले में महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे की बताई जा रहीहै। मृतका डारह नवटोलिया के संतोष यादव की पत्नी शोभिता देवी(30) बतायी गई हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों में जमीन संबंधी पुरानी विवाद है। चार दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर झड़प भी हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार रात भी दोनों पक्षों में पहले बहस हुई थी। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोगों ने बुधवार अहले सुबह करीब चार बजे दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.