एक प्रतिनिधि, मार्च 29 -- पश्चिमी चंपारण के भितहा थाना क्षेत्र के बलुआड़वा राजबंशी टोला में शनिवार की देर शाम आग लगने से 60 से अधिक घर जल कर राख हो गए। वही इस अग्निकांड में दर्जनों बकरियां सहित अन्य मवेशी का भी जलने की बात बताई जा रही है। वहीं आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीणों का हाथ पैर भी झुलसने से जख्मी हुए है। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया जितेंद्र बैठा ने गैस सिलेंडर से आग लगने की बात बताई है। दोपहर में गांव के किसी घर में खाना बनाया जा रहा था, जहां गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। सिलेंडर के फटने से आग गांव में फैल गई। आग फैलने के बाद लगातार अन्य घरों में रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे। जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। मुखिया ने बताया कि इस अग्निकांड में 60 से अधिक घर जले है। वहीं दर्जनों बकरियों समेत दो पशुओं के जलने की सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.