सीवान, अप्रैल 8 -- बिहार में सांसद जनार्दन सिग्रीवाल और उनके साथ मौजूद प्रशासनिक टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस पथराव की वजह से वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। दरअसल सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मंगलवार को सीवान में मौजूद थे। सीवान में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि निरीक्षण के लिए सांसद वहां पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरकेशपुर गांव में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जिलाधिकारी मुकुल कुमार के साथ भूमि निरीक्षण के लिए गए थे। जब सांसद और प्रशासनिक टीम भूमि निरीक्षण कर वापस लौट रही थी तब अचानक कुछ ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि इस दौरान कुछ हमलावरों के हाथ में लाठी-डंडे भी थे। प्रशासनिक टीम ने किसी तरह वहां मोर्चा संभाला और सांसद तथा डीएम को सुरक्षित तरीके से वहां से निकाला गया। बताया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.