हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 8 -- बिहार में सरकारी शिक्षकों की सैलरी को लेकर बड़ा अपडेट आया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में नियोजित और इस श्रेणी से विशेष बने शिक्षकों की वेतन विसंगतियां दूर होंगी। शिक्षकों को सेवा निरंतरता का लाभ देने के मामले पर भी उचित निर्णय लिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय कमिटी बनेगी। शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा कर राज्य सरकार इस मामले में उचित निर्णय लेगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद में यह घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने सदन में सीपीआई के संजय कुमार सिंह, जदयू के संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस के मदन मोहन झा और भाजपा के नवल किशोर यादव समेत 11 सदस्यों की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण का उत्तर दिया। नवल किशोर यादव ने मंत्री से पूछा कि कितने दिनों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.