हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 4 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नगर थाना क्षेत्र के गरीबस्थान मंदिर से सटे केपी पथ में बदमाशों ने माखन साह चौक निवासी पान दुकानदार मनोज कुमार(27) को पटककर चाकू से गला रेत दिया। घटना मंगलवार की रात करीब नौ बजे की है। उसे लहूलुहान पड़े देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मनोज को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद नगर एएसपी टाउन वन सुरेश कुमार व नगर थानेदार अनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। एएसपी ने बताया कि आपसी रंजिश में दुकानदार की हत्या की गयी है। मृतक की मां का बयान दर्ज किया जा रहा है। हत्यारोपित युवक की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- बिहार में ब्लू ड्रम कांड, प्रेमिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.