नई दिल्ली, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए राज्य के शहरी क्षेत्रों में विशेषकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां फुटपाथ बनेगा। राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश जारी कर दिया है। सीएम ने शनिवार की सुबह एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। बताया कि सबको सम्मान, जीवन आसान अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया है। सीएम ने कहा है कि सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए चिह्नित जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा राज्य के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में अधिक सड़क दुर्घटना की संभावना वाली जगहों ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि उसका आकलन कर सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.