पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर। शहर के देवरानी संगीत महाविद्यालय का छात्र रहे पंकज कुमार का चयन बिहार में उच्च माध्यमिक विद्यालय संगीत शिक्षक के रूप में हुई है। देवरानी संगीत महाविद्यालय के निदेशक नीरज कुमार मिश्रा और संगीत गुरु सूरज कुमार मिश्रा ने पंकज को प्रोत्साहित किया। सूरज कुमार मिश्रा ने कहा कि स्व. पिता पंडित राजाराम मिश्रा ने इस महाविद्यालय को अपने अथक परिश्रम और लगन से सींचा है, उसी का प्रतिफल है कि पिछले 32 वर्षों में अब तक हजारों विद्यार्थियों ने संगीत की शिक्षा प्राप्त कर संगीत शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.