हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 21 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शहर के धर्मशाला चौक स्थित संतोषी माता मंदिर में रविवार की दोपहर शादी करने आया दूल्हा फरार हो गया। मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों जमकर ड्रामा चला। इस दौरान दूल्हे की मामी, अगुवा सहित अन्य को वधू पक्ष ने बंधक बना लिया। लड़की पक्ष नगर थाना पहुंच गए। पीछे-पीछे लड़का पक्ष के लोग भी पहुंचे। वहां पर भी दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ। पुलिस की पूछताछ में दोनों पक्षों ने अगुवा को इसके लिए जिम्मेदार बताया। अगुवा का कहना था कि दोनों पक्षों के बीच छह माह से शादी की बात चल रही थी। वे लोग एक दूसरे के घर पर गए थे। लड़की वालों ने पुलिस को बताया कि वे लोग काफी मर्माहत हैं। लड़का दिल्ली जंक्शन पर अपने बहनोई के साथ स्टॉल लगाकर सामान बेचता है। उपहार स्वरूप उन्होंने कैश, बर्तन, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.