नई दिल्ली, मार्च 3 -- बड़ी खबर बिहार के भोजपुर से है जहां शादी समारोह में फायरिंग से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में की हैष। रविवार की रात जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी। इसमें एक बच्चे के सिर में गोली लग गई , जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जख्मी घायल बालक तेतरिया गांव निवासी सिंटू कुमार का आठ वर्षीय आशीष कुमार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।। घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर दौड़कर भागने लगे। देखते ही देखते शादी का माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.