पटना, मार्च 12 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहार के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। बुधवार को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के लोग आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ रंगों का उत्सव होली मनाते रहे हैं। इस साल भी सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से इस पर्व को मनाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व आपसी प्रेम और शांति के प्रतीक है। जिन्हें सभी समुदायों को मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को धार्मिक सहिष्णुता और आपसी सम्मान बनाए रखना चाहिए। होली ही ऐसा पर्व है जो बिना किसी खर्च के पूर्ण उत्साह और उल्लास से मनाया जा सकता है। यह पकवानों का भी पर्व है। होली प्रेम, एकता और भाईचारे का, मानवता, सौहार्द और अपनेपन का पर्व है। होली पर सभी भेदभाव भुलाकर, गले मिलकर प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.