गयाजी, अगस्त 5 -- बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस बार गयाजी में पुलिसवालों को निशाना बनाया गया है। गयाजी में शराब को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में एसआई का सिर फट गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम फतेहपुर में छापेमारी करने गई थी। लेकिन यहां अचानक कुछ बदमाशों ने पुलिस पर धावा बोल दिया और एसआई का सिर फोड़ दिया। घायल एएसआई का नाम मनोज कुमार बताया जा रहा है। मनोज कुमार के सिर में 12 टाके पड़े हैं। उन्हें गयाजी रेफर किया गया है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुहरी गांव में सोमवार रात की यह घटना बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम शराब बरामदगी मामले में छापेमारी करने कुहरी गांव गई थी। फतेहपुर के कुहरी गांव में रविवार को एक ऑटो से बरामद हुआ था। 450 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.