निज संवाददाता, अप्रैल 28 -- बिहार के बेगूसराय जिले में विक्षिप्त लड़की के साथ रेप का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्मियों ने घटना को अंजाम देने के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों से सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता ने बताया कि उनकी विक्षिप्त पुत्री शनिवार को घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक आम के बगीचे के समीप सुनसान जगह पर शौच करने गई थी। रविवार की सुबह घटना की सूचना पीड़िता के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में रामलाल दास व देवेंद्र साह, भगवानपुर थाना क्षेत्र के शत्रुघ्न पासवान के पुत्र प्रदीप पासवान को हिरासत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.