लखीसराय, जनवरी 9 -- चानन, निज संवाददाता। बिहार में युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उक्त बातें जदयू विधायक रामानंद मंडल ने गुरुवार को चानन के मलिया, संग्रामपुर, इटौन, गोपालपुर एवं कुंदर में जनसंवाद के दौरान कहा। चुनाव जीतने के बाद पहली बार चानन में लोगों की समस्याओं को नजदीक से सुनने के बाद कहा कि चानन के लोगों द्वारा जो सम्मान दिया गया है। उसे ताउम्र भूलाया नहीं जा सकता है। यहां के लोगों ने हमें सर आंखों पर बैठाकर रखा है। आपके मान सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने दुंगा। युवा हमारी शक्ति हैं, और उनके उज्जवल भविष्य के लिए सरकार प्रयास कर रही है। चानन का चहुंमुखी विकास हो इसके लिए केन्द्रीय मंत्री हमसबों के गार्जीन ललन सिंह स्वंय तत्पर हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.