वरीय संवाददाता, जुलाई 18 -- बिहार में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह गोरखपुर-पाटलिपुत्र 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी कि गई। पत्थरबाजी में ट्रेन का सी-टू बोगी के 35 से 37 नंबर सीट वाला कांच टूट गया। हालांकि यात्री को चोट नहीं आई हैं। जिसे नरकटियागंज और बेतिया में दुरुस्त किया गया। गोरखपुर-पाटलिपुत्र 26502 वंदे भारत पर यह पांचवीं बार पत्थरबाजी की गई है। इससे पहले दो बार मोतीपुर-मेसही सेक्शन, एक माड़ीपुर और बगहा में वंदे भारट पर पथराव हुआ था। जानकारी के मुताबिक सुबह सवा सात बजे के करीब पत्थरबाजी की घटना हुई। इससे वंदे भारत ट्रेन के सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। इस संबंध में बगहा आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की गई है। आरपीएफ गोरखपुर पाटलिपुत्र वंदे ...