नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना हुई है। पत्थर फेंके जाने की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस का शीशा फूट गया है। अब पत्थरबाज को ढूंढ कर पकड़ने का फरमान जारी किया गया है। दरअसल बरौनी- कटिहार रेलखंड पर सोनपुर रेल मंडल क्षेत्र के थानाबिहपुर के समीप न्यू जलपाईगुड़ी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का मामला प्रकाश में सामने आया है । पत्थर फेंकने से ट्रेन का कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि यात्री बाल बाल बच गए हैं । घटना की सूचना पर कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद कटिहार आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार संबंधित यात्री से हाल-चाल लिया । आरपीएफ ने कटिहार में पाया कि ट्रेन संख्या 22234 वंदे भारत की खिड़की का शीशा टूटा हुआ मिला। पटना से एनजेपी जा रही ट्रेन संख्या 22234 वंदे भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.