हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 21 -- बिहार में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। गया जंक्शन से होकर वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बुधवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे वंदे भारत के इंजन का एक शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रेन में सवार यात्री सहम गए। यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से रांची जा रही 20888 वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार देर शाम को गया जंक्शन से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान डीडीयू रेल मंडल के कष्ठा स्टेशन और गया वेस्ट केबिन के बीच रेल किलो मीटर 475 /26 पर कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में हावड़ा एंड का ट्रेन का शीशा टूटकर क्षतिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.