संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे में लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) ने 19 सीटो पर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। इसी खुशी से ओतप्रोत होकर शनिवार को जिलाध्यक्ष लालचन्द्र दुसाध और महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला ने ग्रामीणों के साथ जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशी का इजहार किया। नाथनगर क्षेत्र के ग्राम बन्धुपुर में आयोजित पार्टी के जीत की खुशी कार्यक्रम में ग्रामीणों से अपनी बात रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर जनता ने अधिक विश्वास किया है। जिसके भरोसे 29 सीटो में से 19 विधायक चुने गए। अब साफ तस्वीर है कि आने वाला समय बिहार के विकास में लोजपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भाजपा पार्टी के रीढ़ की हड्डी बन गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के करनी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.