किशनगंज, मार्च 31 -- बिहार के किशनगंज में लव, सेक्स, धोखा का मामला सामने आया है। जिले की एक नाबालिग लड़की ने बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के एक युवक पर शारीरिक शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि लड़के ने रिश्ते को शर्मशार कर दिया। पीड़ित लड़की नाबालिग है। उसका प्रेमी उस पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था उसके साथ अंतरंग वीडियो बनाकर धंधा करने के लिए बाध्य कर रहा था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बंगाल निवासी एक युवक ने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फांस लिया। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। कुछ ही दिनों बाद दोनों ने घर वालों की मर्जी के बगैर शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी युवक पीड़िता को अपने साथ लेकर रोजगार के लिए हरियाणा चला गया। जहां आरोपी युवक के घर उसक...