नई दिल्ली, जुलाई 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार में राजग के अहम घटक लोजपा (रामविलास) के नेता व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान विधानसभा चुनाव में राजग की सामूहिक रणनीति के हिसाब से ही चलेंगे। चूंकि पिछले विधानसभा चुनाव में लोजपा राजग से बाहर थी, इसलिए इस बार उसके लिए नए सिरे से सीटों का आवंटन किया जाएगा। ऐसे में लोजपा (रामविलास) के बयानों को उसकी ज्यादा से ज्यादा सीटों की संभावित दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। चिराग पासवान के खुद के चुनाव लड़ने और सीटों पर लोजपा (रामविलास) के लड़ने के बयान पर भाजपा ने साफ किया है कि राजग की सभी पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी। गठबंधन का जो भी उम्मीदवार होगा वह हर दल का होगा, ऐसे में चिराग के बयान में कुछ भी गलत नहीं है। जहां तक चिराग के खुद के चुनाव लड़ने की बात है, तो यह उनकी पार्टी तय करेगी कि कौन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.