हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 11 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक कुत्ते ने दो घंटे में 2 दर्जन से ज्यादा लोगों को काट लिया। मुजफ्फरपुर में शहर के आश्रमघाट से लेकर पंकज मार्केट तक मंगलवार की शाम करीब दो घंटे तक एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचाया। इस दौरान कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को नोंच लिया।हालत यह हो गई कि जिधर से कुत्ता भागता, लोग बच्चों को घर में खींच ले रहे थे। बताया गया कि आश्रम घाट से कुत्ते ने लोगों को नोंचना शुरू किया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। कुत्ते ने महिला समेत 12 से 15 लोगों को नोंचा तो लोग उसे खदेड़ने लगे। कुत्ता वहां से भागते हुए पंकज मार्केट पहुंच गया। इस बीच रास्ते में सामने जो भी दिखा, कुत्ता उनको नोंचता गया। कुत्ता के पंकज मार्केट मोहल्ले में भी लोगों को शिकार बनाने लगा। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गयी। इसकी सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.