पटना, जुलाई 8 -- Bihar Monsoon: कृषि प्रधान बिहार में मानसून ने एक बार फिर दगा दे दिया है। पड़ोसी राज्य झारखंड और उत्तर प्रदेश में जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है, वहीं बिहार पानी के लिए तरस रहा है। सोमवार तक बिहार में 46 फीसदी तक मानसून की बारिश कम हुई है। जुलाई में इसके और कम होने के आसार हैं। बिहार के 20 जिलों में 50 प्रतिशत तक बारिश की कमी है। सहरसा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में तो यह आंकड़ा 80 फीसदी से भी कम है। बारिश की कमी से एक तरफ कई जिलों पर सुखाड़ का साया मंडरा रहा है, वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मौसमी बीमारी सर्दी-बुखार, डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है।झारखंड में 70 तो उत्तर प्रदेश में 6 फीसदी ज्यादा बारिश बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में इस बार मानसून ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.