जहानाबाद, जून 27 -- बिहार के जहानाबाद में एक महिला पुलिस पदाधिकारी(दारोगा) के साथ अभद्र हरकत किए जाने के मामले में एसपी विनीत कुमार ने एक पुलिसकर्मी(एएसआई) को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनका मुख्यालय जिला से अन्यत्र निर्धारित करने के लिए मगध क्षेत्र के आईजी से अनुरोध किया गया है। गुरुवार को एसपी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि वर्तमान समय में आंतरिक परिवाद, प्राथमिकी में अनुसंधान एवं विभागीय प्रक्रिया संचालित है और इस मामले में विस्तार से अग्रेतर जानकारी दी जाएगी। जानकारी के अनुसार एक महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अप्रैल माह के पहले सप्ताह की घटना को लेकर कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के तहत आंतरिक परिवाद समिति के समक्ष शिकायत की गई थी। उस वक्त प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.