नई दिल्ली, अगस्त 7 -- बिहार में महिला कांवरिया से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जमुई जिले के चकाई प्रखंड कैंपस में मंगलवार की रात एक महिला कांवरिया यात्री के छेड़छाड़ के प्रयास का मामला प्रकाश में आय। महिला की ओर से हो हल्ला किए जाने व लोगों के आने से पहले ही युवक मौके से फरार हो गया। मंगलवार की देर शाम औरंगाबाद जिले के पचास लोग एक बस से देवघर से जलाभिषेक कर राजगीर के लिए निकले थे। जिसमें महिलाएं भी थी। इस क्रम में खाना एवं आराम करने के लिए चकाई प्रखंड कार्यालय कैंपस स्थित अंबेडकर भवन कांवरिया सेवा शिविर में रुके थे। कांवरिया यात्रियों द्वारा खाना बनाकर खाने के बाद आराम करने की तैयारी में थे। इस दौरान एक महिला कांवरिया यात्री शौच के लिए अंबेडकर भवन के बगल के खाली जगह की ओर गई थी। उस ओर अंधेरा था। इस क्रम में एक युवक द्वारा महिला कांवरिय...