कौशलेंद्र मिश्र, नवम्बर 17 -- बिहार विधानसभा चुनाव में 2005 के चुनाव के बाद लगातार महिला मतदाताओं को वोट प्रतिशत बढ़ता गया। महिलाओं ने बिहार की राजनीति की दिशा बदल दी है। कोरोना काल के दौरान 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं के मतदान प्रतिशत में हुई मामूली कमी को अपवाद मान लें तो 2005 के अक्तूबर के बाद हरेक चुनाव में महिलाओं के मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई है। महिलाएं सरकार के गठन की मुख्य कारक बनती गई। राज्य की आधी आबादी को नजरअंदाज करना मुश्किल होता गया। इसके साथ ही, राज्य के विकास के लिए महिलाओं के लिए आरक्षण, महिला केंद्रित योजनाओं का निर्माण और महिलाओं के लिए विभिन्न सुविधाओं पर अमल होता गया। वर्ष 2010 के चुनाव में 2005 अक्तूबर के चुनाव की तुलना में महिलाओं के मतदान प्रतिशत में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि, 2015 के...