पटना, नवम्बर 7 -- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में जनता के मतदान से सत्ता हिल गई है। 65 प्रतिशत मतदान में दोनों उपमुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हार रहे हैं। जनता अब निर्णायक बदलाव के मूड में है। शुक्रवार को एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को धोखा दे रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने खुद कहा है कि चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। इसका मतलब है कि भाजपा ने पहले ही नीतीश जी को दरकिनार करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, मणिपुर और झारखंड की तरह अब वही कहानी बिहार में दोहराई जा रही है। शुक्ला ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। केंद्र की मोदी सरकार ने 2022 तक हर घर पक्का मकान का वादा किया था, लेकिन आज भी गांवों में कच्चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.