वरीय संवाददाता, फरवरी 8 -- बिहार में जमीनें महंगी होने वाली हैं। जमीन की दरें बढ़ने के साथ अप्रैल महीने से भूमि का निबंधन बढ़े हुए दर पर होगा। भूमि निबंधन एवं संरचना की दरों में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजा गया है जो विभागीय स्वीकृति मिलने की प्रक्रिया में है। पूर्णिया के जिला अवर निबंधक डॉ. उमाशंकर मिश्र के मुताबिक नई निबंधन दर पहली अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वर्ष 2013 में एवं शहरी क्षेत्रों के लिए वर्ष 2016 में ही एमवीआर पुनरीक्षण किया गया था। एक दशक से अधिक समय से एमवीआर पुनरीक्षण नहीं हो पाने के कारण राजस्व संग्रहण कार्य एवं आधारभूत संरचना के विकासात्मक कार्य से जुड़े हुए भू अर्जन कार्य में चुनौतियां उत्पन्न होने लगी। इसके मद्देनजर विभागीय दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.