हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 2 -- बिहार में मठ और मंदिर की जमीन का रिकॉर्ड अब आम आदमी भी देख सकेंगे। मठ और मंदिरों की जमीन पर अतिक्रमण रुकेगा। साथ ही इसे गलत तरीके से बेचे जाने के मामलों पर भी ब्रेक लगेगा। मठ-मंदिर की जमीन का ब्योरा ऑनलाइन करने के लिए पोर्टल तैयार किया जाएगा। किस मठ और मंदिर के पास कितनी जमीन है। संबंधित मठ-मंदिर की जमीन कहां-कहां है। जमीन की चौहद्दी सहित पूरा आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड होगा। इस पोर्टल को बनाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विधि विभाग से सहमति मांगी है। पोर्टल पर जिलेवार प्रत्येक मठ-मंदिर का आंकड़ा अपलोड किया जाएगा। इसमें अलग-अलग कॉलम में सभी प्रकार के आंकड़े होंगे। मठ-मंदिर की जमीन किसके नाम से है। मठ-मंदिर के पुजारी या सेवादार भी इस जमीन का गलत उपयोग नहीं कर सकेंगे। इस जमीन की पूरी निगरानी होगी। यह जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.