संवाद सूत्र, अप्रैल 21 -- बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड कार्यालय के समीप स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। उनकी आदमकद प्रतिमा का दायां हाथ तोड़ दिया गया है तथा प्रतिमा के अन्य भाग को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रशासन ने ब्लू रंग के कपड़े से प्रतिमा को ढंक दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कई लोग प्रखंड परिसर में टहल रहे थे। इनमें से कुछ लोगों की नजर अंबेडकर की टूटी हुई प्रतिमा पर पड़ी। उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष मो. इरशाद दल-बल के साथ यहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रतिमा टूटने की खबर जैसे ही लोगों को मिली, यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और घटना की निंदा करते हुए दोषियों को अविलंब ...