राजकुमार शर्मा लखनऊ, नवम्बर 25 -- बिहार विधानसभा के चुनावी नतीजों का यूपी की सियासत पर बड़ा असर दिखाई दे रहा है। सत्ताधारी भाजपा सहित सभी दलों का पूरा फोकस अब यूपी पर है। बहुत जल्द संगठन से लेकर सरकार तक में बड़े फेरबदल की तैयारी है। नतीजों ने सहयोगियों सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद और अपना दल नेता आशीष पटेल के सुर बदलने के साथ ही अपनों के तीखे तेवर भी ठंडे कर दिए हैं। विपक्षी दल पशोपेश में हैं। खास बात यह है कि सरदार पटेल जयंती पर पार्टी की पदयात्रा से कन्नी काट रहे भाजपा विधायक अब नेताओं के कार्यक्रम मांगने की गुहार लगा रहे हैं। मिशन-2027 के लिए बिहार के चुनाव परिणाम ने भाजपा को नई ऑक्सीजन दे दी है। यूपी में इन नतीजों का असर सियासत से लेकर नौकरशाही तक पर है। भाजपा के सहयोगी दल 2027 को लेकर अभी से दबाव बनाने म...