पटना, अप्रैल 19 -- Bihar Weather Today: बिहार में बेमौसम आंधी और बारिश कहर बरपा रही है। पटना समेत प्रदेश के 30 जिलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी। खेतों में रखी गेहूं और मक्का की फसल बर्बाद हो गई। वहीं, आम और लीची के टिकोले भी झड़ गए। प्याज, लहसुन, टमाटर समेत अन्य सब्जियां भी तबाह हो गईं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पूर्वी बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 12 जिलों में वज्रपात, आंधी के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा तात्कालिक अलर्ट जारी कर शनिवार सुबह पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान जिले में आंधी, पानी और बिजली की आशंका जताई गई है। अगले 24 घंटे में राज्य में मौसम साफ होने के आसार हैं, इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे के भीतर खराब मौसम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.