वरीय संवाददाता, दिसम्बर 22 -- बिहार के भागलपुर जिले में साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन ठगी के दो बड़े मामलों को अंजाम दिया है। एक मामले में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 1.20 करोड़ की ऑनलाइन ठगी कर ली गई, जबकि दूसरे मामले में बैंक मैनेजर को निवेश में ज्यादा मुनाफा का लालच देकर उनसे 1.10 करोड़ और 90 हजार रुपये उड़ा लिए। रेडक्रॉस रोड के रहने वाले नलिन कुमार राय ने चार दिसंबर केस दर्ज कराया है। रेडक्रॉस रोड के रहने वाले बुजुर्ग नलिन कुमार राय ने पुलिस को बताया है कि सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर अपराधी ने उन्हें धमकाया और डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 1.20 करोड़ की ऑनलाइन ठगी कर ली। उन्होंने पुलिस को बताया है कि कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई बताकर खाते की जांच कराने को कहा। जांच नहीं कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- बिहार में मशरूम उगाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.