पटना, सितम्बर 23 -- सीआईआई की ओर से आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में बिहार की ऊर्जा उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को प्रस्तुत किया गया। दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में बिहार के ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने राज्य में बिजली के क्षेत्र में हुए कार्यों को बताया। दुनिया के कई देशों ने बिहार में ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की। ऊर्जा सचिव ने ऊर्जा क्षेत्र में हुए बदलावों, निवेश की संभावनाओं तथा उद्योग अनुकूल नीतियों पर प्रकाश डाला। उनकी प्रस्तुति के मुख्य बिंदु रहे विद्युत वितरण क्षेत्र में किए गए सुधार एवं प्रगति, उद्योग अनुकूल नीतियां, व्यापारिक घरानों के लिए निवेश के अवसर तथा राज्य के विद्युत क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियां व मील के पत्थर। उन्होंने कहा कि बिहार ने ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.