पटना, अक्टूबर 1 -- Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने बिहार के बेगूसराय, जहानाबाद समेत 5 जिलों में बुधवार शाम को आंधी, बिजली और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पटना, सहरसा, गोपालगंज, भागलपुर और छपरा समेत अन्य जगहों पर भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने बुधवार दोपहर में तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार शाम तक जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय जिले में कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने, तीव्र दर्जे के मेघगर्जन और वज्रपात होने के साथ ही मूसलाधार बारिश होने के आसार जताए गए हैं। pic.twitter.com/qFyuvKA6k6— Mausam Bihar- IMD Pat...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.