पटना, नवम्बर 25 -- बिहार के गृह मंत्री का पदभार संभालते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐक्शन में आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को होम मिनिस्ट्री का चार्ज लेने के बाद कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन कार्यों को ही आगे बढ़ाया जाएगा। सम्राट ने कहा कि हर स्तर के माफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुशासन, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल गृह विभाग की तीन मुख्य प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एटी रोमियो स्क्वॉयड बनाने और सोशल मीडिया पर गालीबाजों पर लगाम लगाने के भी निर्देश दिए हैं। सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के सरदार पटेल भवन स्थित कार्यालय में गृह मंत्री का पदभार संभाला। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज के आसपास छेड़छाड़ ...