पटना, नवम्बर 20 -- बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना अध्यक्ष बदलेगी। भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल मंत्री बनकर वापस नीतीश सरकार में लौट गए हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि भाजपा के 'एक नेता एक पद' सिद्धांत के तहत उनकी जगह किसी नए नेता को बिहार में भाजपा संगठन की कमान सौंपी जाएगी। पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। जायसवाल इससे पहले भी नीतीश कैबिनेट का हिस्सा रह चुके हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मु...