समस्तीपुर, नवम्बर 2 -- सरायरंजन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सरायरंजन के अख्तेयारपुर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव के लिए आप लोग मतदान करें। बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं और अपना भविष्य को चुनें। उन्होंने कहा की यह बिहार की धरती है जो देश और दुनिया को रास्ता दिखाता है। उन्होंने कहा की बिहार की जनता भाजपा को बाहर करने जा रही है। इसलिए की पलायन रोकने का काम जिसका था वह 20 साल और देश में 11 साल से जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा लोगों को इस्तेमाल करती है। बाद में जनता को ठगने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार से पहले मिलिट्री में सबसे अधिक बहाली होती थी। भाजपा ने अग्निवीर कानून लाकर युवाओं के मनसूबे पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा की आप लोगों को भाज...