पटना, मई 31 -- बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पटना के जिलाधिकारी सहित 18 जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, 6 प्रमंडलों में नए आयुक्त बनाये गए हैं। कुल 47 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें 5 अधिकारी के पद को उत्क्रमित किया गया है जबकि 1 अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग अलग अधिसूचना जारी की। विभाग के अनुसार पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम नियुक्त किये गए हैं जबकि नालंदा में कुन्दन कुमार डीएम बनाये गए हैं। नवीन कुमार को खगड़िया, कौशल कुमार को दरभंगा, आनंद शर्मा को मधुबनी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त चंद्रशेखर सिंह, सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन, दरभंगा के आयुक्त कौशल किशोर बनाये गए हैं।18 जिलों के बदले डीएम पटना- त्यागर...