पटना, जनवरी 6 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि महागठबंधन में बिखराव के साथ ही बिहार में बचा-खुचा विपक्ष भी बेदम हो गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और राजद के बीच पैदा हुई तल्खी के बाद अब कांग्रेस ने एकला चलो की राह पकड़ ली है। श्री पांडेय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से वैसे भी विपक्ष मुद्दाविहीन हो गया है। विपक्ष के खोखले वादों की बैसाखी तथा डपोरशंखी घोषणाओं को ठुकराकर बिहार की जनता ने पहले ही उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। फिलहाल मुद्दाविहीन कांग्रेस केंद्र के वीबी जी राम जी विधेयक के विरोध और मनरेगा वापसी की मांग को लेकर जो आठ जनवरी से राज्यव्यापी आंदोलन करने वाली है, उससे कथित महागठबंधन के राजद सहित अन्य घटक दलों भाकपा, माकपा, भाकपा माले और वीआईपी को भी अलग रखा है। ...