संजय, फरवरी 4 -- पिछले वर्ष जुलाई से सवा सौ यूनिट फ्री बिजली दे रही सरकार अब गरीबों के घरों की छतों पर मुफ्त सोलर रूफटॉप लगाएगी। ऊर्जा विभाग ने 58 लाख गरीब बिजली उपभोक्ताओं की छतों पर 1.1 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 10 लाख लोगों के घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। अगले पांच वर्षों में सरकारी भवनों पर 500 मेगावाट का सोलर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। मंगलवार को ऊर्जा सह वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने बिहार बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। उनके अनुसार, बिहार में आर्थिक विकास के साथ बिजली की मांग में भी लगातार बढ़ी है। दो दशक पहले सात सौ मेगावाट बिजली की खपत थी। अब 12 गुना से अधिक 8752 मेगावाट खपत हो रही है। बिजली के क्षेत्र में सरकार ने चरणबद्ध तरीके से काम किया। बिहार का अपना कोई बिजली घ...