संवाद सूत्र, नवम्बर 23 -- वैशाली जिले के मदरना चौक स्थित जय मां वैष्णवी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में शनिवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और दुकानदार को बंधक बनाकर 18 लाख रुपए के आभूषण लूट ले गए। पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित चिंतामणीपुर गांव निवासी दुकानदार श्रवण साह ने बताया कि अपराधियों ने उसके पुत्र रोहित कुमार को भी मारकर घायल कर दिया है। श्रवण साह के अनुसार अपराधी करीब 70-80 हजार रुपये नकद और लगभग 18 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब आठ किलो चांदी एवं 60 ग्राम सोना सहित नकद लूट हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी आराम से अपाचे बाइक पर सवार होकर जतकौली घाट की ओर फरार हो गए।वैशाली में आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.