आरा, मई 5 -- बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। एक बार फिर अपराधियों ने एक युवती को ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। इस घटना में लड़की घायल हो गई है। इस बार आरा में अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया है। भोजपुर जिले के आरा रेलवे जंक्शन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर रविवार की सुबह मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला को ट्रेन से धकेल दिया। उससे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी 25 वर्षीया तनु कुमारी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। तनु कुमारी ने बताया कि रविवार की सुबह वह दवा लेने के लिए पीरो से ट्रेन से आरा आ रही थी। आरा स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई। उसी दौरान कुछ बदमाश उसका मोबाइल छीन कर भागने लगे। उसने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.