बेतिया, फरवरी 7 -- बिहार के बेतिया में प्रेमी युगल से दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमिका ने मौत को गले लगा लिया। जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के आरोप में ग्रामीणों ने एक किशोर और किशोरी को पकड़कर बर्बरतापूर्ण सजा दी। भीड़ ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पिटाई और अपमानजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आहत किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं, बेटी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में बेतिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रातभर बरपाया कहर, सुबह सिर मुंडा कर घुमाया जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात ग्रामीणों ने किशोरी को घर के पीछे बांसवाड़ी में पड़ोस के गांव के एक किशोर के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान क...