सीवान, जनवरी 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार पर भी गुरुवार को हमलावर दिखे। कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के सिलसिले में सीवान पहुंचे तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यक्रम से पूर्व आईबी में प्रेस से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैट्रिक से लेकर बीपीएससी तक के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं, इसपर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बिहार में प्रशासनिक अराजकता का माहौल है, हर तरफ अफसरशाही हावी है। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्य समस्याओं को कैसे दूर किया जाए, इसकी जानकारी लेने के लिए ही घूम-घूमकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा का मुख्य उद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.