अमरोहा, नवम्बर 15 -- बिहार राज्य के विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर शुक्रवार शाम भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का झंडा लहराते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी की नीतियों का नतीजा है। इस प्रचंड जीत से यह साफ हो गया है कि मोदी सेवक बनकर जनता के दिलों पर राज करते हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजू राणा, अंकुर अग्रवाल, प्रमोद त्यागी, शिखर अग्रवाल, संजय शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष यशपाल प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी, पवन राज जाटव, रतन सिंह प्रधान, महेश अग्रवाल, मनोज गोयल, संदीप गुप्ता, अमरपाली गुर्जर, भोले सिंह खड़गवंशी, ममता शर्मा, राजकुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.