निज प्रतिनिधि, जून 29 -- बिहार में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार दी है। सीवान जिले में नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इलाके में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस से हुई मुठभेड़ में युवक को गोली लग गई। घायल आरोपित स्थानीय निवासी सुनील कुमार सिंह बताया गया है। इस घटना के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए उसे मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज किया जा रहा है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार सुनील कुमार के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक खोखा व तीन गोली बरामद की गई है। एसपी मनोज कुमार तिवारी का कहना है कि चिकित्सा चल रही है। मुठभेड़ के मामले में नगर थाने में कांड अंकित कर लिया गया है। एसपी के अनुसार, शहर के एमएम कॉलोनी (छाता) के रहने वाले असरफ मियां ने बीते 15 जून को सुनील कुमार के खिलाफ नगर थाने में अपनी हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.