हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 9 -- बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तेजी से कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की तैनाती की है। आयोग ने पहली बार राज्य के 18 नगर निगमों के आयुक्तों को अतिरिक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी (एडीईओ) की जिम्मेवारी सौंपी हैं। अभी तक डीएम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाया जाता है। हालांकि, आयोग ने कहा है कि सर्वेक्षण के बाद यह नियुक्ति प्रभावी नहीं रहेगी। इसके साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में कई सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) नियुक्त किये गए हैं। एक विधानसभा में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकरी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, प्रखंड सहकारिता, सांख्यिकी पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जैसे अफसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.